विधायक सुदर्शन बबलू ने सीएम से दिल्ली में की मुलाकात विकास को लेकर हुई चर्चा
अंब : विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू ने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात की। बुधवार को हिमाचल सदन में दोनों नेताओं के बीच हुई भेंट के दौरान विधायक बबलू ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं समस्याओं से अगवत करवाया। मुख्यमंत्री ने विधायक को विकास कार्यों के लिए बजट में कोई कमी नहीं आने देने का भरोसा दिया।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व अन्य नई योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करके अतिरिक्त बजट की मांग की गई है। जिससे शीघ्र ही हलके में नए विकास कार्य सुचारू रूप से प्रारम्भ हो सके। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने के लिए जितनी भी राशि की आवश्यकता पड़ेगी उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। बबलू ने कहा कि सीएम से पहले भी उन्हें क्षेत्र समस्याओं को हल करने में काफी सहयोग मिला है। इसमें कोई शक नहीं आगे भी मुख्यमंत्री सुक्खू चिंतपूर्णी को विकसित करने के लिए उन्हें अपना पूरा आर्शीवाद देंगे। कहा कि उनका ध्येय है कि आने वाले पांच वर्षों में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश में विकास के मामले में एक अलग पहचान के साथ उभरे।
एक्शन में आए चिंतपूर्णी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष, आते ही ब्लाक कार्यकारिणी की भंग