हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय!
सुक्खू हो सकते हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
मुझे कोई जानकारी नहीं है. अभी CLP की बैठक बुलाई गई है, 5 बजे बैठक होगी. आलाकमान ने क्या तय किया है मुझे उसकी जानकारी नहीं है – सुखविंदर सिंह सुक्खू
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस हाईकमान सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। सुक्खू का नाम फ्रंटरनर माना जा रहा है। इसका पता चलते ही सीआईडी (CID) ने उन्हें सीएम प्रोटोकॉल में ले लिया है। वहीं पुलिस को एस्कॉर्ट (Escort) तैयार रखने को कहा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम अगर सीएम चेहरे के लिए लगभग तय हो चुका है, तो आज होने वाली विधायक दल की बैठक मात्र औपचारिकता ही होगी। अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।