हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आएंगे भरवाईं

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे

ऊना (1 मार्च)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बुधवार को जिला ऊना के भरवाईं आएंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोपहर 2.40 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा (जिला कांगड़ा) के प्रांगण में उतरेंगे तथा सांय 3 बजे ग्रीन वैली रिजॉर्ट भरवाईं पहुंचेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भरवाईं में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सांय 4.15 बजे वह ढलियारा के लिए रवाना होंगे तथा यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए शिमला वापस जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!