हिमाचल प्रदेश

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने हनुमान मंदिर पंजोआ में दिया प्रीति भोज; विधायक देवेंद्र भुट्टो, चैतन्य शर्मा रहे उपस्थित

 

-चुनाव में समर्थन देने के लिए जनता का जताया आभार

 

अंब : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव में मिली जीत की खुशी के उपलक्ष्य में स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने पंजोआ हनुमान मंदिर में प्रीति भोज का आयोजन कर चुनाव में समर्थन करने पर लोगों का आभार जताया।

मंगलवार को हनुमान मंदिर में पंजोआ में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने समर्थकों सहित विधिवत रूप से पूजा अर्चना करके भगवान हनुमान से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्र कि जनता ने उन्हें नेता नहीं बेटे के रूप में चुना है वह लोगों के कल्याण व क्षेत्र के विकास के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे लोगों के कार्य घर द्वार पर पूरे होंगे। उन्होंने कहा जनता उनसे से सीधा संवाद स्थापित करें। किसी व्यक्ति विशेष को बीच में लाने की आवश्यकता नहीं है। सब साथ मिलकर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र को विकास की बुलंदियों पर लेकर जाएंगे।

इस मौके पर कुटलैहड़ से विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा, उत्तराखंड सरकार से सेवनिवृत मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश यूथ कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अभिषेक राणा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिला डॉ. राजपाल शर्मा, चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जम्वाल, डीसी ऊना राघव शर्मा, सीएमओ डॉ. मंजू बहल, डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव, एएसपी ऊना प्रवीन धीमान, बीएमओ अंब डॉ. राजीव गर्ग, बीएमओ गगरेट डॉ. पंकज पराशर, सहित सभी विभागों के अधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!