हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के घर जाकर व्यक्त किया शोक

ऊना, 11 सितंबरः दो दिवसीय प्रवास पर जिला ऊना आए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के घर जाकर उनकी माता के देहांत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने पारिवारिक सदस्यों से उनका कुशलक्षेम पूछा व अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!