चंडीगढ़

गांधी स्मारक निधि पर धोखाधड़ी से अवैध कब्जा करने पर एक पत्रकार सहित दर्जन भर से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

चंडीगढ़, 13 जनवरी: सैक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक निधि पर धोखाधड़ी से अवैध कब्जा करने पर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने एक पत्रकार सहित 13 लोगों पर केस दर्ज किया है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419,420,458,467,468,471 व 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार अब जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपियों में पत्रकार भूपिन्द्र शर्मा के अलावा नरेश शर्मा, ईश्वर अग्रवाल, योगेश बहल, देवराज त्यागी, प}ी कंचन त्यागी, उसके पुत्र मुदित त्यागी, बहु अक्षा रैना, आनंद राव, पापिय चक्रवर्ती, विकी, अमित कुमार, मोहिन्द्र, रामा देवी एवं एमपी डोगरा शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आनंद शरण ने डीजीपी व एसएसपी को शिकायत दी थी। जिसके चलते पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच का जिम्मा सैक्टर-17 थाना पुलिस को सौंपा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गांधी स्मारक निधि पर धोखाधड़ी से अवैध कब्जा करने और संस्थान के फंड का दुरूपयोग किया है। जिसके चलते पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!