हिमाचल प्रदेश

Breaking: जल्द हो सकते हैं हिमाचल में एक ओर विधानसभा उपचुनाव हमीरपुर, देहरा, नालागढ़,

तीनो निर्दलीय विधायको का इस्तीफा मंजूर।

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले हिमाचल से बड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर का विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। अब तीनों निर्दलीय विधायक कृष्ण लाल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा विधानसभा के सदस्य नहीं रहे। निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को अपने सदस्यता से इस्तीफा दिया था और 23 मार्च को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। आने वाले छह महीने में हिमाचल प्रदेश के तीन अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!