हिमाचल प्रदेश

10 गारंटीयां राजधर्म, हर हाल में पूर्ण करेंगे: उप मुख्यमंत्री

चंबा जिला में आगामी 5 वर्षों में किए जायेंगे 50 दौरे: डिप्टी सीएम

चंबा, 10 मई
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान सलूनी में आयोजित जनसभा को अध्यक्षता की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 10 गरंटियाँ हमारा राजधर्म है जिसको आगामी 5 वर्षों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हमने पुरानी पेंशन योजना देने की बात कही थी जिसे प्रदेश की पहली ही कैबिनेट बैठक में पूर्ण किया गया। हमने 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को उनकी पुरानी पुरानी पेंशन का अधिकार दे दिया है और चरणबद्ध तरीके से अन्य गारंटियों को भी पूरा किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि हम आगामी 5 वर्षों के भीतर जिला के 50 दौरे करेंगे, ताकि जिला के लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 88 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्धघाटन किए गए है, जिस से क्षेत्र की जनता को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने विकासात्मक कार्यों का गति प्रदान की है।
उन्होंने बताया की चंबा जिला के लिए जल शक्ति विभाग के अंतर्गत लगभग 1000 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित है वहीं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के तहत लगभग पौने 400 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।
उन्होंने बताया कि डलहौजी शहर को 24/7 पानी उपलब्ध कर प्रदेश का पहला शहर स्थापित किया जायेगा। वही पानी की निगरानी के लिए जांच सुविधा केंद्र भी उपलब्ध किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पेयजल के साथ साथ अब सिंचाई परियोजना पर भी कार्य किया जायेगा ताकि प्रदेश के किसानों को उनकी आमदनी में इजाफा हो से। इस संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों को योजनाएं तैयार करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि हम प्रदेश के लोगो के साथ राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति करते है। प्रदेश के सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध रूप से किया जायेगा।
उन्होंने भलेई माता मंदिर में पानी तथा सीवरेज व्यवस्था के लिए 8 करोड़ रुपए की भी मंजूरी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंदिरों की व्यवस्था का सुधार किया जायेगा साथ ही साथ सारे धार्मिक स्थलों में पानी एवं सीवरेज का बंदोबस्त किया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री ने गडमाता मंदिर के लिए भी 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
पूर्व मंत्री एवं विधायक आशा कुमारी ने उप मुख्यमंत्री का डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सलूनी पेयजल परियोजना से आज 30 हजार की आबादी की प्यास बूझेंगी। वही डलहौजी शहर के लिए उथाऊ पेयजल योजना से डलहौजी शहर में पानी की समस्या भी हमेशा हमेशा के लिए खत्म होंगी।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की देन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की है। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा से संबंधित लोगों की मांगों को भी रखा।
इस अवसर पर सचिव राज्य कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया, वरिष्ठ प्रवक्ता राज्य कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष पवन ठाकुर, भारती नैय्यर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुनील कनोतरा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में प्रदान की करोड़ों रुपए की सौगातें।

लगभग 88 करोड़ रुपए के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए।
डलहौजी शहर को 24/7 पेयजल सुविधा उपलब्ध की जाएंगी: उप-मुख्यमंत्री
चंबा, 10 मई
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 88 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए ।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि डलहौजी शहर को 27/7 पानी उपलब्ध किया जायेगा, जिस से यहां के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होंगी तथा आने वाले समय में अन्य शहरों में भी 27/7 पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि पानी के लिए डलहौजी विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित किया जायेगा ताकि यहां की जनता को पेयजल की किल्लत न हो।
उप मुख्यमंत्री ने सलूणी, मंजीर, सुँडला एवं डियूर क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के संवर्धन कार्यों का उद्घाटन किया।
उन्होंने बताया कि इस पेयजल योजना के अंतर्गत 56.27 करोड रुपए की राशि संवर्धन कार्यों पर व्यय की गई । इस योजना के कार्यशील होने से 20 ग्राम पंचायतों के 70 गांव 486 बस्तियां और इस क्षेत्र के लगभग 35 हजार की आबादी को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी ।
उप मुख्यमंत्री ने पेयजल योजना डलहौजी के संवर्धन कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि अमृत मिशन चरण द्वितीय के तहत इस पेयजल योजना के संवर्धन कार्यों पर लगभग 30 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। इसके माध्यम से नगर परिषद डलहौजी की 12 हजार से अधिक आबादी को बेहतर पेयजल आपूर्ति उपलब्ध होगी। इसके साथ ही वर्षा जल संग्रहण के माध्यम से 4.50 लाख लीटर जल की उपलब्धता अग्निशमन सेवाओं को भी सुदृढ़ बनाएगी । योजना के तहत ही नगर परिषद डलहौजी के क्षेत्र में विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे ।
उन्होंने आहला पेयजल योजना के जल ग्रहण क्षेत्र में सुधार कार्यों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1872 से डलहौजी क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध करवाने वाली इस पेयजल योजना के केचमेंट एरिया के सुधार कार्यों पर एक करोड़ की धनराशि व्यय होगी ।
उन्होंने डलहौजी मे जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि लोगों को शुद्ध पेयजल जल उपलब्ध करवाने के लिए डलहौजी शहर में रियल टाइम वॉटर मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। 35 लाख रुपयों की राशि से निर्मित इस निगरानी प्रणाली के माध्यम से पेयजल के 4 विभिन्न मानकों की जांच होगी। इसमें पीएच वैल्यू, टर्बिडिटी, टीडीएस और आर रैजिडूयलरैजिडूयल क्लोरीन शामिल है।
उन्होंने बताया कि डलहौजी क्षेत्र में लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसका निर्माण कार्य सितंबर 2023 तक पूर्ण किया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, पूर्व विधायक अजय महाजन , सचिव राज्य कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुनील कनोतरा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!