हरियाणा

नरेंद्र मोदी सरकार में देश ने की अभूतपूर्व तरक्की : सीएम मोहन यादव

भाजपा सरकार की नीतियों की बदौलत आज किसान हुआ खुशहाल : सीएम मोहन यादव

महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
महेंद्रगढ़, 09 मार्च : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण हर वर्ग खुशहाल हैं। किसानों के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और राष्ट्र गौरव तथा गरीब कल्याण के लिए किए कार्यों को गिनाते हुए नरेंद्र मोदी सरकार के दस सालों को विकास के लिए बेमिसाल बताया। मोहन यादव का महेंद्रगढ़ पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत हुआ और कार्यकर्ताओं ने मेरा परिवार मोदी परिवार,  फिर एक बार मोदी सरकार के उद्घोष भी किए।
आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर शनिवार को स्थानीय खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय नेताओं ने भी अपना संबोधन रखा।
 कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का इस दौरान यादव महासभा महेंद्रगढ़ द्वारा  गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राव तुलाराम चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
      कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजयी होने जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लग जाना चाहिए कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। यह लक्ष्य हम सबको मिलकर अजिर्त करना होगा। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर दिन-रात मेहनत करनी होगी, ताकि देश विश्व की तीसरी बड़ी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकें, आत्मनिर्भर भारत का स्वप्र साकार हो सकें।
     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी वर्षों पुरानी भावनाओं कि कदर करते हुए अयोध्या में राम मंदिर और उसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला की मूर्ति में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कराकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास, जय जवान जय किसान-जय विज्ञान का नारा देते हुए हमारे किसानों की आय दोगुनी व जवानों को नए हथियारों से सुसज्जित करके व विज्ञानिको के द्वारा मंगल ग्रह पर चंद्रयान भेज कर विश्व में भारत माता का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है। भाजपा सरकार की नीतियों की बदौलत आज किसान खुशहाल हुआ है।
     महेंद्रगढ़ पहुंचने पर सांसद धर्मबीर सिंह, प्रो. रामबिलास शर्मा सहित अनेक नेताओं ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वे मध्य प्रदेश से चलकर हरियाणा आए है, उनका वास्तविक आतिथिय सत्कार यही होगा कि हम संकल्प ले कि अधिक से अधिक लोकसभा जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को  पूरा करवाएं। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में रामभक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्तित्व के धनी है, जो देश को विकसित बनाने के साथ-साथ विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था भी बना सकते है।
 मंत्री जयप्रकाश दलाल, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, भिवानी- महेन्द्रगढ़ लोकसभा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर,पूर्व विधायक सुखबिंद्र मांढ़ी,ठाकुर विक्रम सिंह,पूर्व विधायक शशी परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, भिवानी भाजपा जिला मुकेश गौड, दादरी भाजपा जिला अध्यक्ष किरण कलकल,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला परिषद जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार,नपा प्रधान रमेश सैनी,भाजपा प्रदेशकार्यकारणी सदस्या चन्द्रकला खातौद,निर्मला तंवर,अर्चना ठाकुर,रीतिक वधवा भिवानी,शंकर धुपड भिवानी, जिला पार्षद महाराज बचनाई नाथ, जिला पार्षद संतोष पीटीआई, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, भाजपा में महिला जिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, ज़िला महामंत्री अमित मिश्रा, किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष पवन खैरवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर दीवान, सतवीर यादव नौताना, मंगल रईस,डा. कविता यादव ,माया सैनी पूर्व सरंपच निवाज नगर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
झलकिया:
1.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल यादव तय समय से 3 घंटे लेट पहुंचे लेकिन, भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गर्मी के बावजूद अपने स्थान पर बैठे रहे।
2.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल यादव ने पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा से अपना रिश्ता बहुत पुराना बताया तो पंडाल तालियों से गुंज उठा।
3.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल ने कहा कि जब मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना तो उस खुशी में महेंद्रगढ़ में भी पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में लड्डू बांटे थे।
4.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल अपने भाषण के दौरान बार-बार पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की चर्चा करते रहे।
5.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल ने अपने भाषण के दौरान जहां नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत बताई वही मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण के राह पर चलकर अपना जीवन सफल बनाने का आह्वान किया।
6.सरसों की लावणी के चलते क्षेत्र के लोगों को काम में व्यस्त होने के बावजूद भारी संख्या में लोग मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहनलाल को सुनने के लिए पहुंचे।
7. यादव सभा महेंद्रगढ़ की तरफ से यादव सभा के प्रधान प्रो. अभय राम यादव के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल का  शाल भेंट कर सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!