हरियाणा

विधायक के बेटे के घर से आभूषण व लाखों का सामान चोरी

 

 

चंडीगढ़, 13 फरवरी : सेक्टर 8 स्थित हरियाणा के एक विधायक के बेटे के घर पर अज्ञात चोरों ने सोने के आभूषण व लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 3 थाना पुलिस ने विधायक बिशम्बर सिंह के बेटे अनिरूध सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया।

शिकायतकर्ता अनिरूध सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ हरियाणा गर्वमेंट की सरकारी कोठी में रहता था। एमएलए हास्टल के फ्लैट नं 208 की रेनेवेशन के चलते वह सैक्टर 8 स्थित कोठी में रह रहा था। फ्लैट की रेनोवेशन पूरा होने के बाद वह कोठी से सामान फ्लैट में शिफ्ट कर रहा था। 12 फरवरी को करीब 4 बजे वह सैक्टर 8 स्थित कोठी पर गया तो सामान बिखरा हुआ था। मकान के बाथरूम में पानी चल रहा था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो करीब 25 टूटियां चोरी हो रखी थी। इसके अलावा अलमारी में रखी दो सोने के चेन और डेढ़ लाख रुपये की राडो घड़ी गायब थी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गयी। पुलिस चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!