पंजाब

मान सरकार जालंधर शहर की जल सप्लाई और सिवरेज सिस्टम में सुधार करने और अन्य विकास कामों पर ख़र्च करेगी तकरीबन 7.29 करोड़ रुपए – डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें उपलब्ध करवाने के लिए प्रयत्नशील

 

 

चंडीगढ़, 4 दिसंबर:

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जिस कारण राज्य भर में विकास कार्य किये जा रहे हैं। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से जालंधर शहर में जल सप्लाई, सिवरेज सिस्टम में सुधार करने और अन्य विकास कामों पर तकरीबन 7.29 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया गया है।

 

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्थानीय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने जालंधर में जल सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए डी आई के-7 जल सप्लाई लाईन प्रदान/बिछाने का काम किया जायेगा और साथ ही सलूइस वाल्व हौडीज़ का निर्माण, घर के कुनैकशन समेत फायर हाईड्रैंटस और इससे सम्बन्धित अन्य काम किये जाएंगे, जिस पर अंदाजऩ 6.34 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे।

 

कैबिनेट मंत्री, डॉ. निज्जर ने बताया कि इसी तरह जालंधर के फिलौर में वार्ड नंबर 8 और 9 में जल सप्लाई की जी आई पाइप लाईन और सिवरेज लाईन बिछाने पर लगभग 26.93 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे।

 

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. निज्जर ने आगे बताया कि इसके इलावा जालंधर शहर में अलग-अलग पार्कों का विकास किया जायेगा और साथ ही नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर की तरफ से नगर सुधार ट्रस्ट के कामों और शहर की साफ़-सफ़ाई के कामों को निर्विघ्न चलाने के लिए अलग-अलग पदों की सेवाएं ली जाएंगी, जिन पर तकरीबन 68.29 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे।

 

मंत्री ने आगे बताया कि जालंधर शहर की जल सप्लाई और सिवरेज सिस्टम में सुधार करने और अन्य विकास कार्यों के लिए विभाग की तरफ से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

 

मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किये जाने वाले कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लानी यकीनी बनाई जाये जिससे राज्य की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का भगवंत मान सरकार का सपना साकार हो सके।

——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!