*विश्व पुलिस और फायर गेम्स में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की कांस्टेबल सीमा कुमारी ने 02 पदक हासिल कर किया देश का नाम रोशन*
चण्डीगढ़, 27 जुलाई,
रॉटरडैम ,नीदरलैण्ड में 22 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक हो रहे विश्व पुलिस और फायर गेम्स खेल प्रतियोगिताओं में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की कांस्टेबल सीमा कुमारी ने 02 पदक हासिल किये हैंI भारत के प्रतियोगियों ने 600 में से 589 स्कोर प्राप्त कर 02 पदक हासिल किए है, जिसमें 01 रजत पदक व्यक्तिगत एवं 01 कांस्य पदक 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में टीम के साथ प्राप्त किया है। ये हासिल कर विश्व स्तर पर मेडल की तालिकाओं में न केवल अपना नाम अंकित कर इतिहास रचा हैइस इतिहास के कारण न केवल देश का बल्कि बल का नाम भी रोशन किया है।
इनकी विश्व स्तर पर सफलता के कारण बल प्रमुख श्री संजय अरोड़ा(आई.पी.एस.) महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, श्री ईश्वर सिंह दुहन ,महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू एवं बल के सभी पदाधिकारियों द्वारा इन्हे बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।
श्री ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू के मार्गदर्शन में प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भानू में बल की केन्द्रीय टीमों को अपनी –अपनी स्पर्धाओं हेतू कठिन अभ्यास करवाया जाता है, इसी कठिन अभ्यास के कारण आयोजित होने वाले राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विशेष उपलब्धियां हासिल की जाती है, जिसमें एक स्पोर्टस शूटिंग टीम भी शामिल है । इसी कडे़ अभ्यास का प्रतिफल देखने को मिला है, कि प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र में तैनात कांस्टेबल / जीडी महिला सीमा कुमारी (स्पोर्टस शूटिंग टीम ) द्वारा इतिहास रचा गया हैI
यह विश्व स्तरीय प्रतियोगिता 22 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक नीदरलैण्ड में आयोजित करवाई जा रही है , इस प्रतियोगिता में लगभग 70 देशों के 10,000 प्रतिभागी सम्मिलित हुए है , यह विश्व पुलिस फायर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन 1984 से हर 2 वर्ष के अंतराल में वैश्विक स्तर पर करवाया जाता है, यह गेम्स 2021 में आयोजित किए जाने थे , लेकिन कोविड -19 के कारण 2022 में आयोजित करवाये जा रहे है, जिसकी मेजबानी नीदरलैण्ड के रॉटरडम शहर द्वारा की जा रही है।