एक्शन में आए चिंतपूर्णी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष, आते ही ब्लाक कार्यकारिणी की भंग
अंब : चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त होते ही डॉ. रविंदर कुमार शर्मा एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने ब्लाक कांग्रेस की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। ब्लाक अध्यक्ष के इस निर्णय को पार्टी संगठन में नए चेहरे शामिल करने के रूप में भी देखा जा रहा है। बुधवार को यहां जारी एक प्रेस बयान में ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा कार्यकारणी भंग कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
डॉ. रविंदर ने कहा कि विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके जल्द ही पार्टी को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। नई कार्यकारिणी में पार्टी के कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सक्रियता से कार्य करने वाले निवर्तमान पदाधिकारियों को भी संगठन में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
विधायक सुदर्शन बबलू ने सीएम से दिल्ली में की मुलाकात विकास को लेकर हुई चर्चा