पंजाब

*पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मोदी सरकार ने पंजाब सरकार को 218.40 करोड़ रुपये जारी किए , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा पंजाब महासचिव  राजेश बाघा  पूर्व चेयरमैन एससी कमीशन पंजाब ने धन्यवाद दिया

*पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मोदी सरकार ने पंजाब सरकार को 218.40 करोड़ रुपये जारी किए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा पंजाब महासचिव  राजेश बाघा  पूर्व चेयरमैन एससी कमीशन पंजाब ने धन्यवाद दिया

जालंधर : 13 जुलाई 2023 ( ) प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 218.40 करोड़ रुपए का फंड जारी किए जाने का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव श्री राजेश बाघा जी पूर्व चेयरमैन एससी कमीशन पंजाब ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुद फोन करके मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही लक्ष्य है ‘देश सबसे पहले व निस्वार्थ जनसेवा।‘

भाजपा पंजाब महासचिव श्री राजेश बाघा जी पूर्व चेयरमैन एससी कमीशन पंजाब ने पंजाब सहित देश के 22 राज्यों के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई आपदा राशि के लिए आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को 218.40 करोड़, आंध्र प्रदेश को 493.60 करोड़, अरुणांचल प्रदेश को 110.40 करोड़, असाम को 40.40 करोड़, बिहार को 624.40 करोड़, छतीसगढ़ को 181.60 करोड़, गोवा को 4.80 करोड़, गुजरात को 584.00 करोड़, हरियाणा को 216.80 करोड़ जारी किए हैं।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश को 493.60 करोड़, कर्नाटका को 348.80 करोड़, केरला को 138.80 करोड़, महाराष्ट्र को 1420.80 करोड़, मणिपुर को 18.80 करोड़, मेघालय को 27.20 करोड़, मिज़ोरम को 20.80 करोड़, ओडिशा को 707.60 करोड़, तमिलनाडु को 450.00 करोड़, तेलंगाना 188.80 करोड़, त्रिपुरा को 30.40 करोड़, उत्तर प्रदेश को 812.00 करोड़ व उत्तराखंड को 413.20 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

भाजपा पंजाब महासचिव श्री राजेश बाघा जी पूर्व चेयरमैन एससी कमीशन पंजाब ने यहां जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब में बाढ़ से बदतर हुए हालातों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी सरकार की लापरवाही जिम्मेवार है और ऊपर से पिछले कई दिनों से पूरे उत्तर भारत सहित पंजाब में हो रही भारी बारिश ने इस प्राकृतिक आपदा को और ज्यादा बढ़ा दिया है। भगवंत मान सरकार की घोर लापरवाही और निकम्मेपन के चलते पंजाब की जनता को जानमाल का नुकसान भुगतना पड़ा है।

भाजपा पंजाब महासचिव श्री राजेश बाघा जी पूर्व चेयरमैन एससी कमीशन पंजाब ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सहित देश के 22 राज्यों को आपदा फंड जारी करने का किया स्वागत और ने कहा कि पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान अन्य चुनावी राज्यों में अपने पार्टी कार्यक्रमों में जाने को प्राथमिकता देते रहे और वहां वोट मांगने के काम में जुटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!