हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को लगभग 4,200 करोड़ की 679 विकास परियोजनाएं समर्पित की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज प्रदेशवासियों को लगभग 4,200 करोड़ की 679 विकास परियोजनाएं समर्पित की। पिछले 10 सालों में हमने प्रत्येक हरियाणवी के जीवन को सुखी बनाने के लिए अनेक कार्य किए और जिस परियोजना का शिलान्यास किया उसका उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  कहा के  2014 से हरियाणा के प्रत्येक जिले का एकसमान विकास करते हुए हमने लोगों की सेवा की और उनकी सुविधा व स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू किया, हरियाणा की 8% की विकास दर इसी का प्रमाण है। बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रदेश की प्रगति की यह परियोजनाएं निश्चित ही लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।

मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को लगभग 4,200 करोड़ की 679 विकास परियोजनाएं समर्पित की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पचंकूला में वर्चुअल माध्यम से हरियाणा वासियों के लिए लगभग 3,600 करोड़ की 679 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन विकास परियोजनाओं में 392 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन एवं 287 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही, 600 करोड़ के बजट वाली ‘हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना’ (HAPPY) भी लॉन्च की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश व प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की जितनी नई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि  हरियाणा राज्य सहकारी बैंक द्वारा राज्य में सामाजिक दृष्टिकोण के अंतर्गत 18 वर्ष तक आयु के लड़के-लड़कियों के लिए दो बेहतरीन योजनाएं: हमारी बिटिया व हमारा लाडला डिपोजिट स्कीम चलाई गई हैं। इनके तहत एफडी व आरडी जमा करवाने पर 7.25% तक त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दूसरी नई योजना ‘हमारा लाडला डिपोजिट स्कीम’ भी प्रारम्भ की गई है। इसमें नाबालिग लड़के की आयु 18 वर्ष तक है, उन्हें एफडी व आरडी का खाता शुरू करने पर 7.10 प्रतिशत त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!