पंजाब

बिजली संकट पर चंडीगढ़ की मदद को नहीं आए पंजाब और हरियाणा

बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते चंडीगढ़ ने पंजाब और हरियाणा से मांगी थी मदद

चंडीगढ़ पर अपना दावा करने वाले पंजाब और हरियाणा यह दोनों ही राज्य चंडीगढ़ के बिजली संकट में चंडीगढ़ की मदद के लिए आगे नहीं आए हैं।
चंडीगढ़ के बिजली कर्मियों ने जब 72 घंटों की हड़ताल का ऐलान किया था तब चंडीगढ़ ने पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों से मदद मांगी थी कि इस हड़ताल के दौरान वह अपने बिजली कर्मी शहर में भेज दें तांकि चंडीगढ़ के बिजली कर्मियों की हड़ताल से शहर की बिजली प्रभावित न हो। यह जानकारी चंडीगढ़ के सीनियर स्टैंडिंग काउंसल अनिल मेहता ने हाईकोर्ट को दी है।
अनिल मेहता ने हाई कोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने उनकी इस मांग को ख़ारिज कर दिया दिया और कहा कि वह अपने किसी कर्मी को चंडीगढ़ डेपुटेशन पर नहीं भेज सकते।  हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ के इस आग्रह पर अभी तक क्या किया है, उसकी कोई जानकारी नहीं है। इससे यह पता चलता है कि चंडीगढ़ पर अपना दावा करने वाले यह दोनों राज्य शहर के संकट के समय उसका साथ देने को तैयार नहीं हैं।
हाई कोर्ट ने अब इस मामले में चंडीगढ़ के चीफ इंजिनियर को बुधवार हाईकोर्ट में पेश होकर जवाब माँगा है कि वह बताएं कि शहर के इस बिजली संकट में उनके पास क्या व्यवस्था है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!