हिमाचल प्रदेश

देहरा से चुनाव मैदान में उतरेंगी मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मपत्नी, जल्द हो सकती है घोषणा

 

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 3 में से   दो सीटों पर उम्मेदवारो की घोषणा कर दी है। हमीरपुर से  डॉक्टर पुष्पिंद्र वर्मा और नालागढ़ सीट पर हरदीप सिंह बावा को टिकट दिए गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ये  दोनों दूसरे नंबर पर रहे थे, जबकि आजाद उम्मीदवार जीते थे।  खबर यह है की इस बार यहां से मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। पार्टी द्वारा करवाए गए  सर्वे में उनका नाम जनता की पहली पसंद बन कर सामने आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर का मायका देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है । पिछले दिनों  टिकट पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री  सुक्खू  दिल्ली गए थे और प्रियंका गांधी से भी मिले थे। उधर  भाजपा ने तीनों सीटों पर पूर्व निर्दलीय विधायकों आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह को मैदान में उतारा है। नामांकन दायर करने की आखिरी तारीख 21 जून है। 10 जुलाई को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को नतीजे घोषित हो जाएंगे। अब की बार देहरा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!