पंजाबहरियाणा

Breaking: प्रीतपाल सिंह को न तो रखा गया गैर कानूनी हिरासत में, न ही उसके खिलाफ हरियाणा में कोई भी पर्चा है अभी तक दर्ज

 

*जींद के SP ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर दी जानकारी*

 

खनौरी बॉर्डर से कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए प्रीतपाल सिंह और रोहतक PGI में एडमिट प्रीतपाल सिंह को लेकर आज हरियाणा के जींद के SP सुमित कुमार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर साफ कर दिया है की प्रीतपाल सिंह को न तो हरियाणा पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रखा था और नाही हरियाणा में उसके खिलाफ कोई पर्चा अभी तक दर्ज हुआ है। SP जींद ने अपने हलफनामे में बताया है की 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शकारी किसान और पुलिस में झड़प हुई थी, यह झड़प हरियाणा के एरिया में वहां पास के खेतों में हुई थी। इस दौरान पुलिस को प्रीतपाल सिंह वहां घायल हालत में मिला था तो पुलिस ने पहले उसे नरवाना के सिविल हॉस्पिटल में तो बाद में रोहतक के PGI में एडमिट करवा दिया था, इस दौरान उनके कुछ जानकार भी साथ थे।

उनके पिता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी तो उसके बाद उनके पिता और परिवार के कहने पर प्रीतपाल सिंह को रोहतक के PGI से चंडीगढ़ के PGI शिफ्ट कर दिया गया। उसके खिलाफ कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं है।

हाईकोर्ट ने इस जानकारी को रिकॉर्ड में लेते हुए अब परसों को रोहतक के PGI से प्रीतपाल सिंह की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के आदेश दे दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!