पंजाब

आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में अरविंद केजरीवाल का मनाया जन्मदिन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया, उन्हें स्वस्थ व लंबे जीवन की शुभकामनाएं दीं 

मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अरविंद केजरीवाल को क्रांतिकारी नेता और राष्ट्रीय नायक बताया

चंडीगढ़, 16 अगस्त : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में केक काटा और अपने राष्ट्रीय संयोजक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अरविंद केजरीवाल को भारत में ईमानदार राजनीति की शुरुआत करने वाले एक क्रांतिकारी नेता और राष्ट्रीय नायक बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि केजरीवाल जेल से वापस आने के बाद और मजबूत होकर उभरेंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक सफल राजनीतिक पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना की और मात्र दस साल में  दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई। चंडीगढ़ में मेयर हमारा मेयर बना। गुजरात में पांच और गोवा में दो विधायक बने एवं राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला।

इस मौके पर मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के साथ चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार, सुरेश गोयल (कोषाध्यक्ष ‘आप’ पंजाब), पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह, आप चंडीगढ़ के नेता प्रेम गर्ग, पार्टी प्रवक्ता बब्बी बादल और विक्रम जीत पासी एवं पार्टी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!