हरियाणा

मुख्यमंत्री  NayabSaini ने दी किसानों व व्यापारियों के कल्याण के लिए सौगात

मुख्यमंत्री  NayabSaini ने आज जिला #पंचकूला के पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी पिंजौर के प्रथम चरण का उद्घाटन किया और किसानों व व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने पिंजौर मंडी में मार्केट फीस 1 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना, 2013 के तहत प्रार्थी की आयु को वर्तमान 10 से 65 वर्ष से बढ़ाकर अब 10 से 75 वर्ष तक करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस योजना में किसान एवं खेतीहर मजदूर पर आसमानी बिजली गिरने से हुई दुर्घटना पर कोई राशि नहीं दी जाती थी। अब सरकार द्वारा आसमानी बिजली गिरने से होने वाली दुर्घटना को भी इस योजना में शामिल किया गया है।उन्होंने विवादों के समाधान नीति के संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि मंडी प्रांगण में सभी प्लॉट धारकों से चक्रवृद्धि ब्याज की वसूली नहीं की जायेगी और सभी बकाया राशि की गणना केवल साधारण ब्याज से ही की जायेगी।

इसके अतिरिक्त यह भी घोषणा की कि यदि किस्त का भुगतान देय तिथि के बाद 20 दिनों के अन्दर किया जाता है तो कोई दंडात्मक ब्याज नहीं लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सभी फल एवं सब्जी पर एचआरडीएफ समाप्त करने और विवादों का समाधान योजना को 30 सितम्बर 2024 तक बढ़ाने की घोषणा भी की।

उन्होंने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला द्वारा करनाल के गांव सग्गा में ₹8.99 करोड़ की लागत से बनने वाली नई अनाज मंडी के निर्माण कार्य व कुरुक्षेत्र की बाबैन अनाज मंडी की मूलभूत सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए ₹6.69 करोड़ से विशेष मरम्मत के कार्य का शिलान्यास किया।

साथ ही कालका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने ₹5 करोड़ की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिंजौर में मंडी बनने से हरियाणा के फल व सब्जी उत्पादक किसानों व कारोबारियों के साथ ही हिमाचल के सेब उत्पादकों व सेब से जुड़े कारोबारियों को भी लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!