पंजाब

*नया गांव में समस्याओं का अंबार, कब सुनोगे मान सरकार*

*इलाके की गलियां उखड़ी जिससे मानसून में लोगों की परेशानी बढ़ी*

 

– *कई कई दिन तक जमा रहता है बारिश का पानी, बीमारी फैलने की आशंका*

– पंजाब भाजपा के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने किया इलाके का दौरा

चंडीगढ़, 6 जुलाई:
अभी बरसात का मौसम शुरू हुआ है और पंजाब के जिला मोहाली व खरड़ विधानसभा के तहत पड़ने वाले नयागांव में समस्याओं का अंबार लग गया है। यहां बरसाती पानी की निकासी के इंतजाम तक नहीं किए गए हैं, जिससे सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया है। विकास नगर, आदर्शनगर, पुराना दशहरा ग्राउंड ( वार्ड 20 और 14 के बीच), शिव मंदिर रोड जनता मॉडल स्कूल के निकट, जनता कॉलोनी रोड, बाबा बालक नाथ मंदिर वार्ड नंबर 14 और 18 के बीच, वार्ड नंबर 1 में कुमाऊं मंदिर के आसपास, कुमायूं भवन, वार्ड 12 में पुराना टोबा, खुड्डा अलिशेर से वार्ड 11 व 12 में बरसाती पानी कई कई दिन तक जमा रहता है। इससे स्थानीय लोगों खास कर वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
यही नहीं कई जगह कच्ची गलियां हैं और कई जगह पवार ब्लॉक उखाड़ दिए गए हैं जिससे लोगों को समस्या और बढ़ गई है।

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने नयागांव का दौरा किया और लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। जोशी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वैसे तो राज्य के विकास के बड़े बड़े दावे करते हैं, लेकिन सीएम आवास से 50 मीटर दूरी पर बसे इस इलाके की आज तक उन्होंने सुध नहीं ली। नयागांव ने उनके विकास के दावों की पोल खोल दी है। यहां गलियां उखड़ी पड़ी हैं। हल्की सी बरसात पर गालियां जलमग्न हो जाती हैं। अब बारिश का मौसम शुरू हुआ है। ऐसे में लोगों की समस्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां बरसाती पानी कई कई दिन तक जमा रहता है। जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा भी बना रहता है।

जोशी ने कहा कि नयागांव की आबादी लगभग दो लाख के आसपास है। लेकिन मुख्यमंत्री मान को इनकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह एक बार नयागांव का दौरा करें ताकि उन्हें लोगों की परेशानी का एहसास हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!