क्षेत्रीयपंजाब

मनोहर ने दिया मंत्र: बूथ जीतो-चुनाव जीतों

 

सभी उम्मीदवार अपने पिछले मार्जन को और बढ़ाएंगे,सभी लोकसभा सीट बीजेपी जीतेगी

घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस के उम्मीदावर जमानत की इज्जत बचाने के लिए मैदान में जदोजहद कर रहे

कांग्रेस को कौरववृति का बताते हुए कहा कि वह जनभावना को अपमानित करने वाली पार्टी

करनाल 12 मई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान कहा कि इस आम चुनाव में हरियाणा में सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में मुकाबला भाजपा बनाम भाजपा है। सभी भाजपा के उम्मीदवार पिछले चुनाव में प्राप्त वोट से अधिक वोट प्राप्त करने के लिए मैदान में हैं। जबकि विपक्षी घमंडिया गठबंधन और उसका प्रमुख दल कांग्रेस के उम्मीदावर जमानत की इज्जत बचाने के लिए मैदान में जदोजहद कर रहे हैं। जनता का मिजाज बता रहा है कि घमंडिया का जमानत वाली इज्जत भी नहीं बचेगी।
भाजपा के स्टार प्रचार ने अपने जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस पर तुष्टिकरण कि राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष चाह रहा है बहुसंख्यकों के अधिकार को अल्पसंख्यको के एक खास संप्रदाय के लोगो को दे दिया जाए। लेकिन मोदी के रहते यह संभव नहीं है। कांग्रेस को कौरववृति का बताते हुए कहा कि वह जनभावना को अपमानित करने वाली पार्टी है। शहजादे राहुल के बाप-दादाओं ने भी यही किया था। आज़ादी के बाद कश्मीर में 370 लागू करके पुरे देश पर एक राज्य को हावी कर दिया था। राष्ट्र के माथे पर अपमानक का टीका एक देश में दो निशान नेहरु की देन थी। मोदी ने अपने कार्यकाल में देश के माथे से इस अपमान को खत्म कर किया।

बूथ जीतो-चुनाव जीतो
पूर्व मुख्यमंत्री ने जनसम्पर्क के दौरान चुनाव जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ जीतो और चुनाव जीतो। उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी मजबूत है कि बूथ लेवल और उससे भी बढ़कर पन्ना प्रमुख तक संगठन है। वहीँ कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि वहां उम्मीदवार के साथ प्रचार में साथ चलने के लिए कार्यकर्त्ता तक के लाले पड़े हुए है। जिनका जनता तक पहुंच नहीं है वैसे हवा-हवाई विपक्ष को जनता नहीं वोट करेगी। उन्होंने अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व छोटे-बड़े नेताओं से सभी मतदातओं से वोट मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि बिना पूछे कोई रिश्तेदार के यहाँ नहीं जाता और यह तो वोट देने की बात है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता से सीधा संवाद करने के लिए प्रेरित किया
पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने आस-पास सभी से पूछिए कि मोदी सरकार में क्या हुआ है? मनोहर लाल ने क्या किया है? भाजपा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के क्या- क्या कार्य हुआ ? जनता बातएगी तो उसे भाजपा को वोट देने का वजह मालूम रहेगा। इससे जनता का सीधा जुड़ाव भाजपा के साथ और प्रगाढ़ होगा। जनता के पास वोट देने के अनगिनत वजहें हैं और उन्हीं वजहों पर हैं हम उनसे वोट मांग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!