चंडीगढ़पंजाब

आटो की टक्कर लगने से घायल हुए डेंटिस्ट की मौत, 17 दिन पहले हुआ था हादसा

 

 

चंडीगढ़, 30 सितंबर: 11 सितंबर को मटका चौक पार करने के बाद सैक्टर-16/17 लाइट प्वांइट के पास हुए एक जबरदस्त हादसे में आखिरकार मोहाली के डेंटिस्ट ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी पहचान  मोहाली  निवासी लखविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी आयु 50 साल के आसपास की बताई है। मामले में पुलिस ने अगले ही दिन  आटो चालक मनसा देवी कांप्लेक्स, भैंसा टिब्बा निवासी सोनू (20) को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया था। उस दिन सैक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279,337 के तहत केस दर्ज किया था, लेकिन अब इस मामले में पुलिस गैर इरात्तदन हत्या के तहत भी केस दर्ज करने में लगी है।
हुआ यूं कि 11 सितंबर को फेज-3बी-2 मोहाली के मकान नंबर-1118 निवासी सत्याजीत कुंुद्रा (38) अपने दोस्त डॉक्टर लखविन्द्र सिंह के साथ साइकलिंग के लिए सुबह अपने घर से निकले थे। दोनों अपनी-अपनी साइकिल पर सुखना लेक गए और उसके बाद 7.30 पर वह अपने घर की ओर वापिस जाने लगे। मटका चौक पार करने के बाद सैक्टर-16/17 लाइट प्वांइट के नजदीक तेज रफ्तार से एक आटो नंबर-एचआर-68-सी-2955 ने उन दोनों को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछल गए। और तो और आटो डॉक्टर लखविन्द्र के ऊपर जाकर पलट गया। जबकि टक्कर लगने से सत्याजीत सड़क के किनारे जा गिरे। इस आटो में सवार 8 सवारियां भी गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। आसपास इकट्ठे हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सैक्टर-16 के जीएमएसएच में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टर के परिजनों ने बाद में उन्हें मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में दाखिल करवा दिया था। 28 सितंबर को डॉक्टर लखविन्द्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा। 29 सितंबर को उनका दाह संस्कार किया गया। वहीं इस हादसे के बाद आरोपी आटो चालक वहां से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने आटो नंबर के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अब सामने आई। इस विडियो में हादसे की लाइव तस्वीर देखकर रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। वहीं पुलिस ने अब अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉक्टर लखविन्द्र के घर अब मातम छा गया। उनकी प}ी डॉक्टर रमनदीप कौर, उनके दो बच्चे, पिता इंजीनियर रत्न सिंह रंगीला, माता सविन्द्रजीत कौर गहरे सदमें में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!