चंडीगढ़

सैक्टर-23 में कार के चारों टायर चोरी कर कार को लकड़ी के गट्टों के सहारे खड़ी कर गए चोर

चंडीगढ़, 23 दिसंबर: जैसे-जैसे ठंग बढ़ रही है, वैसे ही शहर में पुलिस भी नदारद होने लगी है। इसका एक ताजा उदाहरण सैक्टर-23 से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने एक हुंडई वेन्यू कार के चारों एलॉय टायर चुरा लिए और शातिर कार को लकड़ी के मोटे-मोटे गटटों के सहारे खड़ी कर वहां से फरार हो गए।  पीड़ित ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वही पुलिस शातिरों के सुराग के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सैक्टर-23 के रहने वाले आर्यन ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहता है। न्होंने जुलाई 2020 में टॉप मॉडल वैन्यू हुंडई की गाड़ी ली थी। हर रोज की तरह गाड़ी को घर के पास खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह जब गाड़ी धोने वाला जब आया तो उसने देखा कि कार के चारों एलॉय व्हीलस टायर गायब है। जिसकी जानकारी तुरंत कार के मालिक को दी गई थी। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए थे।  फिर शिकायत पुलिस को दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!