पंजाब

* पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों की माताओं को जाने बच्चों के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े नुक्ते*

*विभाग द्वारा इस सत्र की तीसरी मातृ कार्यशाला का सफल आयोजन*

एस.ए.एस. नगर 8 दिसम्बर ( )
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में कार्यालय निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के दिशा निर्देशानुसार पंजाब के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे प्री- प्राईमरी कक्षाओं के बच्चों की माताओं को बच्चों के अधिकारों  की जानकारी देने के लिए ‘मदर वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. मनिंदर सिंह सरकारिया ने कहा कि इस कार्यशाला में माताओं का स्कूल के प्रमुखों और शिक्षकों ने सम्मान के साथ स्वागत किया और विशेष रूप से हाजरी लगवाई। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सभी बच्चों की माताओं को प्री-प्राइमरी कक्षाओं एलकेजी और यूकेजी विद्यार्थियों को करवाई जाने वाली खेल गतिविधियों की जानकारी दी गई।
इस कार्यशाला में माताओं को बाल अधिकार कानूनों, नीतियों व अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में बाल संरक्षण अधिकार जैसे बाल श्रम, तस्करी, मानसिक शोषण आदि, बाल विकास अधिकार जैसे शिक्षा व मनोरंजन, बच्चों के भागीदारी अधिकार जैसे अपने विचार व्यक्त करने और सुने जाने का अधिकार, शिशुहत्या के बारे में जागरूकता, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकार के बारे में भी चर्चा की गई।
साथ ही बाल मध्याह्न भोजन योजना, सर्व शिक्षा अभियान और समग्र शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, पल्स पोलियो अभियान आदि के बारे में विशेष जानकारी सांझा की। पॉक्सो एक्ट 2012 के बारे में माताओं के लिए बहुत सारी गतिविधियां आयोजित की गईं ताकि माताएं छोटे बच्चों की समस्याओं और मनोदशा को आसानी से समझ सकें। इस कार्यशाला के दौरान स्कूल में माताओं को पॉक्सो एक्ट 2012 से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!