पंजाब

झाड़ू की चपेट में आए बादल, विधान सभा से बादल हुए साफ़

दशकों बाद पंजाब विधान सभा में एक भी बादल नहीं बना पाया जगह

पंजाब के चुनावीं रुझानों से अब यह साफ़ होता दिखाई दे रहा ही कि पंजाब विधान सभा से दशकों बाद बादलों का पूरी तरह से सफाया हो गया है।
पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल हों या पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल या फिर कहें की कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे बादल परिवार के ही मनप्रीत सिंह बादल यह सभी अपनी-अपनी सीटों से हार चुके हैं। साफ़ है कि आगामी विधान सभा में एक भी बादल अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है। चाहे पुरे पंजाब में आप का झाड़ू ही चलता नजर आ रहा है लेकिन इस झाड़ू ने पूरा बादल परिवार ही विधान सभा से लगभग साफ़ कर दिया  है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!