पंजाब

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के मंत्रियों को हिरासत में लिया

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' नेताओं ने बीजेपी दफ्तर के सामने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन

-मनीष सिसोदिया ने गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की, आज दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे आईआईटी और एम्स में पढ़ रहे हैं – हरपाल सिंह चीमा

-भाजपा आम आदमी पार्टी से डरती है, इसीलिए ‘आप’ नेताओं को झूठे केस में फंसा रही है – चीमा

भाजपा सरकार विरोधियों की आवाज दबाने के लिए ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर रही – हरपाल सिंह चीमा 

चंडीगढ़ पुलिस ने कैबिनेट मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया

चंडीगढ़, 27 फरवरी

आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ नेताओं ने सोमवार को चंडीगढ़ में बीजेपी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अनमोल गगन मान, लालचंद कटारूचक, ब्रह्म शंकर जिंपा, डॉ बलबीर सिंह, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौडेमाजरा, डॉ. इंदरबीर सिंह निझर और ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट समेत सैकड़ों ‘आप’ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

‘आप’ नेताओं ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। ‘आप’ नेताओं ने नारों के जरिए सिसोदिया की गिरफ्तारी को तानाशाही फैसला बताया और ऐसी कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के वरिष्ठ नेता और वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बीजेपी सरकार विरोधियों की आवाज दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा आम आदमी पार्टी से डरती है इसीलिए आप नेताओं पर फर्जी केस दर्ज कर जेल में डाल रही हैं।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की। आज दिल्ली में अमीर और गरीब सभी के बच्चे सरकारी स्कूल में एक साथ पढ़ रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली में स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाएं। इन स्कूलों में पढ़कर आज दिल्ली के बच्चे आईआईटी और एम्स में जा रहे हैं। दिल्ली के शिक्षा क्रांति से डरकर भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर पर कई बार ईडी की रेड हुई और बैंक खाते खंगाले गए, लेकिन कुछ नहीं मिला। सीबीआई ने मोदी सरकार के दबाव में आकर मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। भाजपा का मकसद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को रोकना है। लेकिन आम आदमी पार्टी रुकने वाले नहीं है। जल्द ही जनता के सामने सारा सच सामने आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया देश के सबसे बढ़िया एजुकेशन मिनिस्टर हैं। आज पूरी दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है। सीबीआई के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। भाजपा के कोई नेता 10 हजार करोड़ कह रहा है तो कोई 25 हजार करोड़ कह रहा है, लेकिन एक रुपए की भी रिकवरी नहीं हुई। भाजपा को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के माता-पिता की बददुआ लगेगी।

इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शन करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों सहित आप के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!