हिमाचल प्रदेश

अम्ब में जमीन के कब्जे को लेकर चली गोली, घायल PGI रेफर

उपमंडल अम्ब के गाँव चक्कसराए में जमीन पर कब्जे को लेकर गोली चलने से एक व्यक्ति सुरजीत गंभीर रूप से घायल हुआ है । घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी व् उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला उपमंडल अम्ब के गाँव चक्कसराए का है , यह अशोक कुमार व गोपाल कृष्ण के बीच पिछले समय से जमीनी विवाद चल रहा था। आज राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निशानदेही रखी गयी थी। निशानदेही में जमीन अशोक कुमार के नाम पर निकली।अशोक जब जमीन पर कब्जा लेने के लिए बाड़ लगा रहा था, उसी समय गोपाल कृष्ण ने गोली चला दी।गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उसे अम्ब अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऊना रेफर कर दिया गया । ऊना से घायल को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। अम्ब पुलिस थाना की एक टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!