चंडीगढ़पंजाब

 मौली जागरां पुलिस ने 20.300 किलो गांजा, एक पिस्टल व 6 कारतूस सहित दबोचा

चंडीगढ़, 12 सितंबर: मौली जागरां पुलिस की टीम ने रायपुर कलां स्थित सीटीयू वर्कशाप के पास से एक शख्स को 20 किलो 300 ग्राम गांजा, एक पिस्टल व छह जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मौली जागरां निवासी अरुण कुमार (32) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत से पुलिस ने उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
11/12 सितंबर की रात को मौली जागरां एसएचओ सतनाम सिंह की सुपरविजन में एएसआई कुलदीप सिंह अन्य पुलिस टीम के साथ रायपुर कलां में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर उक्त शख्स को रोका तो वह घबरा गया। उसके हाथ में एक बोरी थी। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से 20 किलो 300 ग्राम गांजा निकला। इसके अलावा उसके पास से पुलिस को एक पिस्टल व छह जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, जो उसने स्कूटर में अपने पैरों के नीचे दबा रखे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी सैक्टर-17 की राजीव कालोनी में गांजा सप्लाई करता था। इसके अलावा उसका एक और साथी बलटाना निवासी हैप्पी भी ड्रग्स का काला कारोबार करता है। पुलिस अब हैप्पी की तलाश कर रही है। अरुण के खिलाफ 2020 में सैक्टर-14 पंचकूला में हत्या का केस भी दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!