अंतरराष्ट्रीय

पुतिन ने दी धमकी- बीच में दखल देने वालों को भुगतने होंगे परिणाम : रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का किया ऐलान 

रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का किया ऐलान  

रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो को धमकी दी है कि अगर यूक्रेन का साथ दिया तो नतीजे भुगतने होंगे। हालांकि, पुतिन ने साफ कर दिया है कि उनका यूक्रेन पर कब्जा करने का इरादा नहीं है। रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि यूक्रेनी सेना हथियार डाले और वापस जाए।

पुतिन ने दी धमकी- दखल देने वालों को भुगतने होंगे परिणाम

 

रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान करते हुए बड़ी धमकी भी दी है। इसमें कहा गया है, ‘बाहर से जो कोई भी इसमें दखल देना चाहता है, अगर वह ऐसा करता है तो उसे ऐसे परिणाम भुगतने होंगे जो उसने इतिहास में पहले कभी नहीं भुगते होंगे।सभी जरूरी फैसले ले लिए गए हैं।आशा है आपने मुझे सुन लिया होगा।

अपनी आपातकालीन स्पीच में पुतिन ने कहा कि यह विवाद हमारे लिए जीवन-मरण का सवाल है।उन्होंने (यूक्रेन) लाल रेखा को पार किया. वह बोले कि यूक्रेन नियो-नाजी का समर्थन कर रहा है, इसलिए हमने स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया है।

 

रूस ने अपने संबोधन में यूक्रेन के सैनिकों को भी संबोधित किया। इसमें कहा गया है कि तुम्हारे पूर्वज नाजियों से लड़े थे। कीव (यूक्रेन की राजधानी) के नाजियों के ऑर्डर मत मानो।अपने हथियार रखो और घर जाओ,वहीं NATO को पुतिन ने कहा इसका (सैन्य कार्रवाई) जो भी परिणाम आए, हम तैयार हैं। हमने अपनी तरफ से सब फैसले ले लिए हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!