पंजाब

हार से बौखलाए कांग्रेसी नेता लोक  कल्याण के लिए काम करने वालों के विरुद्ध मानहानि का कर रहे हैं प्रयोग: मुख्यमंत्री

 

 

मानसा की अदालत में पेश हुए भगवंत मान

देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा प्रकटाया

कांग्रेसी नेता अपने बुरे काम छिपाने के लिए भाजपा में हो रहे हैं शामिल

मानसा, 20 अक्तूबर:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि इस साल के शुरू में हुये विधान सभा मतदान में अपनी करारी हार से दुखी और घबराऐ कांग्रेसी नेता मानहानि को अब लोक भलाई और राज्य की तरक्की के लिए अथक मेहनत करने वालों  के विरुद्ध बदला लेने के साधन के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

यहाँ स्थानीय अदालत में पेश होने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नेता अपने निजी हितों के लिए लोगों के जनादेश के साथ धोखा और दग़ा करते हैं, वह अब हमारे विरुद्ध मानहानि केस दायर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में ऐसे व्यक्ति राज्य सरकार के लोक समर्थकी फ़ैसले के मद्देनजऱ सरकार की बढ़ रही मकबूलियत से डर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह केस लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रही हमारी पार्टी के हक में आए फ़ैसले के कारण रंजिश के तौर पर दायर किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामले उनको पंजाब और इसके लोगों की भलाई के लिए फ़ैसले लेने से नहीं रोक सकेंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब के हितों के लिए ऐसे किसी भी केस का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह कितना हास्यप्रद है कि जिन लोगों ने देश को लम्बे समय तक बर्बाद किया, वह अब लोक भलाई के लिए काम करने वालों के विरुद्ध मानहानि को साधन के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि कई दशकों से देश को लूटने वालों के खि़लाफ़ मानहानि केस क्यों नहीं दर्ज किये जाते। इसी तरह उन्होंने कहा कि जो लोग सच्चे देश भक्तों को आतंकवादी करार देते हैं, उनके खि़लाफ़ केस क्यों नहीं दर्ज किये जा रहे। भगवंत मान ने कहा कि जो नेता लोगों की दुख तकलीफ़ों दूर करके लोगों की जि़ंदगी को बदलने के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं, वह आतंकवादी कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध कोई मानहानि जैसी कार्यवाही नहीं होती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उनके विरुद्ध सम्मन जारी किये जाएंगे तो वह अदालत में पेश होंगे। भगवंत मान ने कहा कि उनको देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि अदालतें बहुत आदरणीय हैं और वह अदालत के हर फ़ैसले की पालना करेंगे।

कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते  हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने राज्य की दौलत को बेरहमी के साथ लूटा। उन्होंने कहा कि लोगों का पैसा लूटने के बाद अब यह नेता अपने बुरे कामों के लिए कानून के शिकंजे से बच कर सुरक्षित पनाह की आशा में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हालाँकि उन्होंने कहा कि राज्य के लोग इन नेताओं को उनके गुनाहों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!