चंडीगढ़पंजाब

पीओ सेल की टीम ने अलग-अलग आपराधिक केसों में 5 भगौड़े किए गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 अक्तूबर:  8 साल पुराने दहेज की मांग के केस में शामिल भगौड़े साहित 5 भगौड़ों को पीओ सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को पीओ सेल ने कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने भगौड़ों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी भगौड़ों की गिरफ्तारी एसएसपी यूटी कंवरदीप कौर के आदेशानुसार पीओ सेल के इंस्पैक्टर हरिओम शर्मा की सुपरविजन में बनाई गई टीमों ने की।
जानकारी के अनुसार सैक्टर-17 थाने में 12 अगस्त 2020 को मौली जागरां निवासी संजय के खिलाफ चोरी का केस दर्ज हुआ था। कोर्ट में पेश न होने के चलते अदालत ने उसे 29 जुलाई 2023 को भगौड़ा करार कर दिया। पीओ सेल की टीम ने उसके बारे में जानकारी हासिल करते हुए उसे सैक्टर-34 से गिरफ्तार किया। जीरकपुर स्थित जरनैल एन्क्लेव निवासी कुलवंत सिंह के खिलाफ मनीमाजरा थाने में 11 जुलाई 2020 को आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया था। अदालत ने उसे 13 सितंबर-2023 को भगौड़ा करार कर दिया था। पुलिस टीम ने उसे मनीमाजरा से गिरफ्तार किया।  सैक्टर-39 थाने में 19 जून 2015 को कसौली निवासी नरेश कुमार के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर केस दर्ज किया गया था। कोर्ट में पेश न होने के चलते उसे 22 जुलाई-2023 को भगौड़ा करार कर दिया था। पीओ सेल की टीम ने उसे अंबाला स्थित रत्नगढ़ से गिरफ्तार किया। सैक्टर-52 निवासी सुमित उर्फ ज्ञानी उर्फ टटल के खिलाफ 6 अक्तूबर-2018 को चोरी का दर्ज किया गया था। पेशी पर न जाने के चलते कोर्ट ने उसे  12 जनवरी 2023 को भगौड़ा करार कर दिया था। उसे पुलिस ने सैक्टर-52 से गिरफ्तार किया। सैक्टर-36 थाने के 2022 के एनडीपीएस केस मं फरार सैक्टर-52 निवासी अनिल कुमार को भी पीओ सेल ने धर दबोचा।
फोटो नंबर-11: पकड़े गए आरोपी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!