हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश : सरकार ने किए मंत्रियों के विभागों में फेरबदल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल हुआ है।हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा दे दिया गया है।इसके इलावा हाल ही में मंत्री बने राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन के साथ नगर नियोजन और हाउसिंग विभाग भी दे दिया गया है। वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सहकारिता विभाग भी सौंपा गया है।यादविंदर गोमा को आयुष और खेल विभाग के साथ कानून विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  1. #updatePunjab.com

 

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को भी नया विभाग
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के पास अब जल शक्ति विभाग, परिवहन विभाग भाषा एवं संस्कृति विभाग के साथ सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी होगी.।धनीराम शांडिल के पास स्वास्थ्य के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के विभागों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। उनके पास कृषि और पशुपालन विभाग रहेगा।हर्षवर्धन चौहान को उद्योग और संसदीय कार्य के साथ श्रम एवं रोजगार विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे पहले उद्योग मंत्री से आयुष विभाग वापस लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!