हिमाचल प्रदेश

इंडियन नेवी से रिटायर्ड कांगड़ा निवासी को बेहेश कर लूटा, दो दिन बाद आया होश

-पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

चंडीगढ़, 9 मार्च: इंडियन नेवी से रिटायर्ड कांगड़ा निवासी को सैक्टर-43 बस स्टैंड पर बेहोश कर उनका हजारों रुपयों से भरा पर्स छीनकर एक अज्ञात शख्स फरार हो गया। दो दिन बाद होश आने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कांगड़ा निवासी विजय कुमार राणा (69) ने बताया कि इंडियन नेवी से रिटायर्ड हैं। 3 मार्च को वह अपनी बहन के घर जीरकपुर में आए थे। दरअसल उनके घर पारिवारिक विवाद चल रहा है , जिसके चलते उनके केस की 4 तारीक सैक्टर-43 की जिला अदालत में लगी थी। उस दिन सुबह वह 10 बजे कोर्ट पहुंच गए थे और शाम को उन्हें पता चला कि पालमपुर के लिए बस सैक्टर-43 बस स्टैंड से जाएगी। बस का इंतेजार करते समय वह बस स्टैंड के काउंटर नंबर-21,22,23 के पास बने बैंच पर बैठ गए। इतने में वहा एक और व्यक्ति आ गया, जो उनकी आयु का ही था। उसने खुद को डॉक्टर बताया और कहा कि मुंबई के रिलायंस  हॉस्पिटल  में नौकरी करते हैं। उसने उनका हाथ चैक करने के बाद बताया कि उनमें खून कम है। जिसके बाद उसने उनको एक बिकासूल व गुलाबी रंग की गोली दी। कुछ देर बाद उन्होंने एटीएम से 500 रुपए निकलवाए। इसके बाद उसने उन्हें दो गोली और दी और कहा कि अब वह ठीक महसूस करने लगेंगे। बस इसके बाद उन्हें होश ही नहीं आया। उन्हें 6 मार्च को होश आया तो वह मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिल में भर्ती थे। उन्होंने कहा कि उनका पर्स व एटीएम कार्ड गायब था। पर्स में 35 हजार रुपए भी थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!