हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी विकास समिति द्वारा “महिला सम्मान समारोह” का आयोजन; “व्हीलचेयर्स” देकर किया सम्मानित 

चिंतपूर्णी विकास समिति द्वारा “महिला सम्मान समारोह” का आयोजन “व्हीलचेयर्स” देकर किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर ग्राम पंचायत भलौण में चिंतपूर्णी विकास समिति अंब द्वारा एक नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत भलौण की माननीय प्रधान  सुनीता देवी ने की,मुख्य अतिथि के रूप में चिंतपूर्णी विकास समिति के संस्थापक अश्वनी कुमार धीमान ने शिरकत की, उनके साथ चिंतपूर्णी विकास समिति के पदाधिकारियों में  मनोज कौशिक सचिव , अधिवक्ता  रितेश पलीयाल वित् सचिव , सॉफ्टवेयर डेवेलपर  अनिकेत तथा भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री  विजयलक्ष्मी  विशेष रूप से उपस्थित रहे |

चिंतपूर्णी विकास समिति के सभी सदस्यों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उपस्थित जन समूह एवं पंचायत द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया | इस अवसर पर समिति के संस्थापक  अश्विनी कुमार धीमान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है, आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, महिलाएं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा समाज को आत्मनिर्भर बनाने की क्षमता रखती हैं | उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी हेल्थ टिप्स दिए तथा चिंतपूर्णी विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों चिंतपूर्णी विकास समिति की स्थापना के उद्देश्य और इसके इतिहास के बारे में जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी | कार्यक्रम के अंत में गांव की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं प्रेरणा के लिए सम्मानित भी किया गया,सम्मानित करने वालों में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत भलौण प्रधान श्रीमती सुनीता देवी को चिंतपूर्णी विकास समिति की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ,दो महिलाओं जिसमें  केसरी देवी पत्नी  बिहारी लाल, बीमा देवी पत्नी किशोर चंद दोनों दिव्यांग महिलाएं जो कि चलने फिरने में असमर्थ हैं दोनों महिलाओं को दो व्हील चेयर्स देकर सम्मानित किया गया, यह दोनों व्हील चेयर्स चिंतपूर्णी विकास समिति की सदस्या  पूजा भोगल द्वारा भेंट की गई , गांव की होनहार बेटी रजनी पठानिया जिसने हिमाचल पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल बनकर गांव का नाम गौरवान्वित किया है, उसकी माता  सीमा देवी वार्ड सदस्य नंबर 6 को भी समिति द्वारा समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के दौरान चिंतपूर्णी महिला मोर्चा की महामंत्री  विजयलक्ष्मी को भी सम्मानित किया गया | इस अवसर पर  विजयलक्ष्मी ने “नारी चेतना” शीर्षक पर कविता के माध्यम से अपने विचार रखे और चिंतपूर्णी विकास समिति द्वारा चलाए गए जन आंदोलन एवं विभिन्न कार्यक्रमों कि अपने शब्दों में प्रशंसा की और इस जन आंदोलन में हर संभव सहयोग देने का भरोसा समिति के सदस्यों को दिलाया | वहीं पर सीमा देवी ने दहेज प्रथा और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर उपस्थित लोगों के समक्ष अपने बहुमूल्य विचार रखे |इस अवसर पर डॉ वरुण गर्ग, स्थानीय पंचायत के उपप्रधान रवि कुमार ,वार्ड सदस्यों में  सुमना देवी,  रोहित कुमार,  बिल्लू , बल्ली राम , संतोष कुमारी , सीमा देवी , अमरचंद आदि उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!