चंडीगढ़

सैक्टर-22 में सीबीआई की एएसपी के घर पर चोरी, क्या चोरी हुआ, पुलिस को जल्द बताएंगी

 

चंडीगढ़, 4 फरवरी: सैक्टर-22 में सीबीआई की एक एएसपी के घर पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल उनके घर से चोरी क्या-क्या हुआ है। अभी इस बारे में पता नहीं चला है। एएसपी बाहर गई हुई हैं और उनके आने पर ही वह पुलसि को बताएंगी।

पुलिस के अनुसार सीबीआई कार्यालय में तैनात एएसपी सीमा पहूजा सैक्टर-22 में रहती है। 25 जनवरी से वह किसी काम से बाहर गई हुई हैं। वीरवार सुबह 11 बजे पड़ोसियों ने उनके घर के दरवाजे खुले देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। घटनास्थल पर डॉग स्कॉयड व फारेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि एएसपी के वापस लोटने पर ही चोरी हुए सामान का पता चल पाएगा।

 

धोखाधड़ी की शिकायतें लगातार जारी..फिर से आधा दर्जन केस दर्ज

 

चंडीगढ़, 4 फरवरी: धोखाधड़ी की शिकायतें लगातार जारी चल रही है। ठग तरह-तरह के झांसे देकर लोगों को अपने जाल में फंसा उनके खाते खाली कर रहे हें। इसी तरह शुक्रवार को भी पुलिस ने धोखाधड़ी के आधा दर्जन केस दर्ज किए।

केस-1: सैक्टर-35 के रहने वाले भवनीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी को सुबह करीब 11:30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज मिला कि उनके बैंक खाते को निलंबित कर दिया गया है। क्योंकि उनका पैन कार्ड अपडेट नहीं है। पीड़ित को एक लिंक के ऊपर क्लिक करते ही उन्हें एक मेल प्राप्त हुई जिसमें उन्हें सूचित किया गया कि उनका आई पिन रिसेट कर दिया गया है। अज्ञात ने पीड़ित को झांसे में ले लिया और उसके खाते से 50 हजार रूपए दो बार और 49 हजार 990 रूपए दो बार यानी कुल रकम एक लाख 99 हजार 980 रूपए की रकम निकल गई। जिसके जिसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस-2: सैक्टर-19 के रहने वाले कपिल ने पुलिस को बताया कि एप्पल कार्ड के माध्यम से यूएसए कॉल के आधार पर ऑनलाइन की धोखाधड़ी हो गई है। 22 जनवरी को सुबह करीब 7:00 बजे उन्हें व्हाट्सएप नंबर पर कॉल संदेश प्राप्त हुआ। जिसमें अज्ञात आरोपी ने बताया गया था कि एक सम्मेलन में ग्राहकों को उपहार वाउचर देना चाहते हैं। अज्ञात शख्स ने पीड़ित शिकायतकर्ता को झांसे में लेते हुए उसने पीड़ित को अपने पेटीएम खाते से तत्काल एप्पल उपहार कार्ड खरीदें और उससे कोड भेजने के लिए कहा। पीड़ित उनके झांसे में आ गया। पीड़ित से एप्पल गिफ्ट कार्ड के माध्यम से यूएसए कॉल के आधार पर 70 हजार रु पए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस-3 : सैक्टर-36 के रहने वाले डॉक्टर जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह उक्त पते पर अपने परिवार सहित रहते हैं। उनके मोबाइल फोन नंबर पर 20 जनवरी दोपहर करीब 2:00 बजे उन्हें पैन कार्ड अपडेट के नाम पर एक मैसेज प्राप्त हुआ। पीड़ित ने उसके बाद लिंक को क्लिक कर दिया। और उस लिंक पर पैन कार्ड की डिटेल मांगी गई। पीड़ित ने पैन कार्ड की डिटेल भर दी। उसके बाद केवाईसी के लिए ओटीपी आया। पीड़ित ने ओटीपी नंबर को भी भर दिया। उसी वक्त पीड़ित के खाते से 49,358 रु पए कट गउ। पीड़ित को बैंक की तरफ से ट्रांजैक्शन मेल मिली और पता चला कि उसके साथ कुल 98,896 धोखाधड़ी हो गई है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस-4: सैक्टर-35 के रहने वाले संजय तिवारी ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी को समय करीब सुबह 11:30 बजे शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन नंबर पर एक फोन आया और उस शख्स ने शिकायतकर्ता को कहा कि वह इंडियन आर्मी से बोल रहा है। और कहा कि उसने पीड़ित शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर कैंटीन का कार्ड और आधार कार्ड भेज दिया है। उसने पीड़ित को कहा कि ओएलएक्स पर उसने अपनी हीरो साइकिल की ऐड दी हुई है। और जिसकी कीमत 4500 दी हुई है। उसने कहा कि उनकी साइकिल खरीदनी चाहता है। और कहा कि वह उसे पहले 4500 रु पए फोन पे पर डलवा दो और वह अपने कुल रकम 9000 उनको इकट्ठा पे कर देता है।उस अज्ञात ने पीड़ित को मोबाइल फोन नंबर उसने कहे अनुसार 4500 रु पया दो बार यानी 9000 मोबाइल नंबर पर फोन पे कर दिए। फिर अज्ञात ने कहा कि उसका आर्मी कार्ड काम नहीं कर रहा और सुबह फिर दोबारा 13,500 रूपए अज्ञात द्वारा दिए गए नंबर पर फोन पे कर दिए। जैसे ही पीड़ित ने 13,500 डाले तो अज्ञात शख्स ने कहा कि उसके आर्मी क्र ेडिट कार्ड पर 20,000 डालने के लिए कहा पीड़ित को झांसे में लेते हुए उसने कुल 64,999 रु पए की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस-5 सार्जेंट अजीत सिंह आईएएफ/पुलिस ने आरोप लगाया है कि पूर्व जूनियर वारंट पंजाब के जिला मोहाली के रहने वाले आरोपी ने 3 फरवरी को फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल कर साइड कैंप में प्रवेश किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

केस-6 : सैक्टर-41 के रहने वाले शिकायतकर्ता विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह किराए पर रहता है। मूल रूप से वह हिमाचल के जिला कांगड़ा का रहने वाला है। सेक्टर 55 के पेट्रोल पंप पर कस्टमर अटेंडेंट की ड्यूटी करता है। 2 फरवरी को रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक शिकायतकर्ता की ड्यूटी थी। इसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे एक सफेद रंग की पंजाब नंबर की गाड़ी आई। गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी डीजल पॉइंट पर लगा दी। ड्राइवर उतरकर शिकायतकर्ता के पास आया। उसने कहा कि गाड़ी का टैंक फुल करवाया और गाड़ी में रखे प्लास्टिक के बड़े-बड़े कैन भरवा लिए। इसके बाद वह बिना रुपए दिए वहां से फरार हो गया। डीजल की कुल कीमत 26,500 रूपए थी। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को भी खंगाल रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!